

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। कांठ तहसील क्षेत्र के मौढ़ा तैईया में बाईपास धर्म कांटे पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह के नेतृत्व में मनाई गई।

इस कार्यक्रम के क्रम में सबसे पहले यज्ञ किया गया, जिसमें भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लेकर आहुतियां दी। साथ ही स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसी के साथ यहां किसानों की समस्याओं के संबंध में किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम कांठ संत दास पंवार को दिया। इस दौरान गन्ना विभाग के साथ ही शुगर मिल अधकारी भी किसानों के बीच रहे।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष मोहित चीमा, जिला सचिव वीर सिंह ढाका, मंडल प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी गौरव सिंह तोमर, समरपाल सिंह, सुदेश सिंह बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह, पूर्व प्रधान ज्ञानपुर मनजीत सिंह, ग्राम प्रधान उत्तमपुर बहलोलपुर नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मौढ़ा तैईया छत्रपाल सिंह, किसान नेता जयपाल सिंह, विक्की चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष युवा मुरादाबाद खजान सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष छजलैट सुरेश, प्रधान जेबड़ा कृष्णपाल, विजेंद्र त्यागी, जगत सिंह, कुशल पाल सिंह, किरनपाल सिंह, जीवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि भारी संख्या में किसान से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ



