गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा बैठक संगोष्ठी का आयोजन मर्चेंट चैम्बर हॉल में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी में बताया गया कि ब्राह्मण मंत्र बोलता है, गाय हविष्य देती है तब यज्ञ होता है। उन्होंने पासपोर्ट के उदाहरण से समझाया कि जैसे पासपोर्ट में केवल चेहरा दिखाई देता है किंतु पूरा शरीर साथ जाता है। जहां भी ब्रह्मण रक्षा का उल्लेख है उसका मतलब पूरे हिंदू समाज कि रक्षा है।
महाराज श्री का कहना है उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में सोलह करोड़ पशु काटकर बेचे जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश आज मांस विक्रय और बीफ निर्यात में भारत का सबसे बड़ा हिस्सेदार है। पूरे देश के कुल निर्यात 50% अकेले उत्तर प्रदेश से गायब हो रही है।
पं हरीशर्णम बाजपेयी राष्ट्रीय महा सचिव (गौ वंश शोध एवं विकास विकल्प संस्थान) ने बताया कि गौ माता राष्ट्र माता के अंतर्गत परम पूज्य शंकराचार्य जी का कानपुर आगमन निश्चित हुआ है। वह कानपुर कि पांच विधानसभा में जाएंगे।
गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा बैठक संगोष्ठी के सहसंयोजक अजय मिश्रा, आदित्य शुक्ल, गोविंद सिंह, आदर्श कुमार शुक्ला, कौशल महाराज अंकित तिवारी, गोपाल दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहें।