A2Z सभी खबर सभी जिले की

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- विधायक शैलेन्द्र जैन

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल —विधायक जैन
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उक्त विचार सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों / पुलिस / होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर अवसर की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई नवीन योजना “अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” का शुभारंभ रविन्द्र भवन सागर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं प्रतिभागीय युवाओं की उपस्थित में हुआ। शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के शुभारंभ अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आने वाले भारत की तस्वीर यहां उपस्थित युवाओं में देखी जा सकती है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से उपस्थित प्रतिभागी युवाओं को इस योजना के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री यू .पी. एस. भदौरिया केवल सेवानिवृत्त अधिकारी नहीं, बल्कि एक फील्ड मार्शल की तरह युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार हर युवा के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा प्रशिक्षण में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि होमगार्ड, पुलिस एवं अन्य विभागों में शारीरिक दक्षता आवश्यक होती है और यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए बेहतर अवसर साबित होगा। साथ ही उन्होंने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के योगदान की सराहना भी की।
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाते हुए रोजगार से जोड़ने का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता हासिल करने के बाद युवा शारीरिक योग्यता आधारित नौकरियों में सफलता प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। पूर्व सैन्य अधिकारी यू.पी.एस. भदौरिया ने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा युवक— युवतियों को प्रशिक्षण संबंधी पूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए सर्वप्रथम अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कहा कि अनुशासन आपकी प्राथमिकता होना चाहिए।
डिप्टी कलेक्टर रजत सोनी ने कहा कि युवा-युवतियों को प्रशिक्षण के दौरान सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पढ़ाई सामग्री एवं शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवा-युवतियां न केवल सागर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन विशेन, संयुक्त कलेक्टर विजय डेहरिया, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अविन्द्रा मनीष नेमा सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं 45 दिन का प्रशिक्षण ले रहा है छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों / पुलिस / होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर अवसर की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा एक नवीन योजना “अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” तैयार की गई है। उपरोक्त योजना अंतर्गत सैन्य बल एवं अन्य समान भर्तियों हेतु प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसमे शारीरिक प्रशिक्षण (Physical Training) के साथ-साथ सैद्धांतिक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना अंतर्गत सागर जिले में पिछड़ा वर्ग के 100 बालक एवं 100 बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में चयनित पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थी को राशि रुपए 1000/- प्रतिमाह तथा पात्र महिला प्रशिक्षणार्थी को राशि 1100/- प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी उपलब्ध करायी जाएगी। यह आवासीय प्रशिक्षण है जिसकी कुल अवधि 45 दिन निर्धारित है। सैद्धांतिक प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी ट्रेनर के निर्देशन में निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार सामान्य ज्ञान तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर, अंग्रेजी एवं अन्य आवश्यक विषयों का प्रतिदिन 4 घंटे प्रशिक्षण। शारीरिक प्रशिक्षण शारीरिक क्षमता विकास हेतु योग्य एवं अनुभवी ट्रेनर के निर्देशन में प्रतिदिन 3 घंटे (प्रातः एवं सांयकाल) शारीरिक प्रशिक्षण यथा रनिंग, ऊंची-कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक एवं अन्य समकक्ष खेल-कूद गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!