
गोरखपुर में मैगी खाने से 11 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई. सभी लोगों ने पहले मैगी खाई और उसके बाद तरबूज खाया था. इसके कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टी, दस्त और सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई. हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक फूड पॉइजनिंग हो सकता है, लेकिन सही वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी. मरीजों की हालत ठीक है।गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक बुधवार रात एक परिवार के सभी सदस्यों ने पहले मैगी खाई. इसके कुछ ही देर बाद गांव में साइकिल पर तरबूज बेच रहे एक व्यक्ति से तरबूज खरीद कर खाया गया

तरबूज खाने के बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसमें उल्टी, दस्त और सांस लेने में परेशानी मुख्य लक्षण थे। फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और सभी खतरे से बाहर है।



