


डीडवाना-कुचामन, जिले मे राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार कोे राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों और युवाओं की भागीदारी रही। राज्य स्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित करते हुए विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. महेंद्र खड़गावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक शिवराज सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।















