A2Z सभी खबर सभी जिले की

*रिगल टॉकिज डिस्मेंटल में निकल रहे लाखों का सामान डकार रहे अधिकारी,,,,, नेता प्रतिपक्ष रवि राय*

 

 

वन्दे भारत न्यूज चैनल,,,,*

🎯 *उज्जैन,,,,*

 

 

जिस निर्माण कार्य का भूमिपूजन स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया उस गोपाल मंदिर स्थित रिगल टॉकिज डिस्मेंटल में निकल रहे लाखों के सामान को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम में आर्थिक भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार जैसे आरोपों से घिरे पियूष भार्गव को सोंपी गई है। वहां से गाड़ियां भरकर सामान जा रहा है। नगर निगम की संपत्ति को लुटाया जा रहा है, पर कोई देखने वाला नहीं। पहले डिस्मेंटल का ठेका नगर निगम हमेशा अलग-अलग कंपनियों, लोगों को देती आई है। लेकिन इस बार डिस्मेंटल का ठेका नहीं किया गया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने निगमायुक्त को पत्र के माध्यम से इस पर आपत्ति लेते हुए कहा कि गोपाल मंदिर स्थित निगम प्रशासनिक भवन एवं अन्य से निकलने वाले स्क्रेप की अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये आंकी गई है। नगर निगम ने बिल्डिंग बनाने वाले को जो टेंडर दिया है, इसमें तोड़ने का पैसा भी नगर निगम द्वारा दिया जा रहा है, टूटने के बाद करीब 75 लाख का सामान यह कहा जाएगा इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है। उक्त निर्माण की फाइलें भी अधिकारियों द्वारा छिपाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। निगम परिषद की बैठक में पुरी फाइल नहीं रखी। परिषद को गुमराह कर स्वीकृति करा ली। रवि राय ने निगमायुक्त को शिकायत कर कहा कि गोपाल मंदिर स्थित प्रशासनिक भवन, पटनी बाजार मार्केट, रिगल टॉकिज एवं अन्य भवन डिस्मेंटल किये जाने के संबंध में पूर्व में भी आपत्ती दर्ज कराई गई थीं। भवन को डिस्मेंटल करने के बाद निकलने बाले स्क्रेप, मटेरियल को विभाग में रखे जाने के संबंध में क्या सक्षम स्वीकृति आयुक्त, महापौर, अध्यक्ष से प्राप्त की गई है। भवन को डिस्सेंटल किये जाने पर निकलने वाला स्क्रेप, मटेरियल पर आयटम अनुसार सूची तैयार की जा रही है या नहीं एवं क्या वीडियोग्राफी भवनों के पहले की सामग्री की सूची तैयार की गई या नहीं। बिल्डिग के पूर्व की वीडियोग्राफी/फोटो रिकार्ड की जा रही है या नहीं। निगम द्वारा पूर्व में जब्त किया गया सामान भी यही रखा हुआ है, अंदर रखे सामग्री की सूची बनाई गई है या नहीं। भवन को डिस्मेंटल किये जाने पर किसके संरक्षण में स्क्रेप मटेरियल कहा रखा जायेगा इस हेतु निगरानी समिति बनाई गई है या नहीं।

नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा निगम प्रशासन कार्यालय पटनी बाजार मार्केट, रीगल टॉकीज की बिल्डिंग में गार्डर, लकड़ी, फर्नीचर, भरे हुए गोडाउनों की कीमत लगभग 75 लाख रूपये सामान भरा हुआ है, कई जब्ती का सामान है, नगर निगम का पुराना सामान पड़ा हुआ है। इस सब सामान को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी उठा रहे पियूष भार्गव को केवल निरीक्षण का अधिकार है, लेकिन कार्यपालन यंत्री की हैसियत से साईन किये जा रहे हैं। खुलेआम हो रहे इस भ्रष्टाचार की शिकायत आयुक्त नगर निगम को की है, लेकिन आयुक्त नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं देना चाह रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू मिशन में 1000 करोड रुपए, स्मार्ट सिटी योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे महिलाओं से कदाचरण करने वाले पियूष भार्गव ने सिंहस्थ 1992 को लूटा, 2004 में घोटाला किया, 2016 में भ्रष्टाचार किया, कई जांचें हुई अब 2028 में भी अधिकारियों द्वारा पियूष भार्गव को भ्रष्टाचार करने के लिए कमान सौंपी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!