A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

रीछुल ग्राम में तीन बेटियों के पानी में डूबने से मृत्यु पर विधायक नागेंद्र सिंह उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

सतना /नागोद : विधानसभा नागोद अंतर्गत ग्राम रीछुल निवासी राजकुमार चौरसिया की तीन बेटियों की पानी में डूब जाने से मृत्यु का सामाचार मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री ,पूर्व खजुराहो सांसद, वर्तमान नागौद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह जू देव एवं विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र पांडे जी रीछुल ग्राम पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की , एवं पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान रीछुल के सरपंच राजू उपाध्याय , भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रशांत उपाध्याय और,रामेश्वर मिश्रा पूर्व सरपंच रामकेश चौरसिया एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे विधायक श्री नागेंद्र सिंह जूदेव के द्वारा सरपंच को तत्काल आदेशित किया गया कि गांव के अंदर जितने भी कुआ तालाब एवं गड्ढे हैं सभी में तत्काल सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ,, जिससे अब कोई भी ऐसी दुर्घटना ना घटे जिसमें आम जनमानस को हानि न हो ।।
और जल्द ही शासन से मिलने वाली सहायता राशि प्रदान की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया गया और शोक संवेदना व्यक्त की , ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

Back to top button
error: Content is protected !!