
“स्वर कोकिला” लता मंगेशकर* की पुण्यतिथि पर मेरी आवाज मेरी पहचान संस्था द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
रांची:आज मेरी आवाज मेरी पहचान संस्था के तत्वावधान मे स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर हरमू पेट्रोल पंप के निकट उनके तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई और लता मंगेशकर के संगीत यात्रा को याद कि गई।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष सह बॉलीवुड एक्टर देवेश खान ने कहां लता जी मां सरस्वती की रूप थी उनकी योगदान भारतीय फिल्म इतिहास में हमेशा
अमर रहेगी।संस्थापक कुमार गहलोत( झारखंड के चर्चित गायक)ने बताया कि भारत की संगीत यात्रा मां लता मंगेशकर की यादों के बिना अधूरी है।सचिव कविता होरो (सुप्रसिद्ध गायिका)ने चार पंक्तियां संगीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।संरक्षक सह छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा लता दीदी देश की सबसे प्रतिष्ठित लोकप्रिय पार्श्व गायिकी थीं।सहसचिव सोनी सिंह ने समारोह का संचालन किया।
आज के इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप से संस्था के वरिष्ठ संरक्षक गिरिजाशंकर पेड़ीवाल सहित राजू अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,खलील उर रहमान, हमजा रहमान,जमील उर रहमान,हबीद रहमान आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शिव किशोर शर्मा
Mob:6207862869




