
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लूट एवं अपहरण जैसे गंभीर अपराध में त्वरित, प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई की गई है। थाना गोपालगंज में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 296(ए), 140(1), 115(2), 309(6), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 03 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं 01 विधि विरुद्ध बालक को दिनांक 08.02.2026 को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है।
घटना के संबंध में फरियादी दीपक राय निवासी तिरुपतिपुरम, थाना गोपालगंज द्वारा दिनांक 06.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी मोटरसाइकिल से एसबीआई कियोस्क बैंक के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपीगण धीरज कोरी पिता स्व. महेश कोरी उम्र 34 वर्ष, अमन अहिरवार पिता अच्छेलाल अहिरवार उम्र 22 वर्ष, विवेक जैन पिता वीरेंद्र जैन उम्र 23 वर्ष एवं एक विधि विरुद्ध बालक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से मौके पर पहुंचे।आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी को गालियां देते हुए धीरज कोरी द्वारा उसकी पीठ में चाकू अड़ाकर जबरन ऑटो में बैठाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपियों द्वारा चाकू एवं डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे फरियादी को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने फरियादी के पास से सोने की अंगूठी लूट ली। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। सतत प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 07.02.2026 को तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 01 विधि विरुद्ध बालक को दिनांक 08.02.2026 को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डंडा बरामद किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक ऑटो को भी जप्त किया गया है। आमजन में पुलिस की सख्ती का संदेश देने हेतु तीनों गिरफ्तार आरोपियों का थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में विस्तृत विवेचना जारी है।उपरोक्त कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान एवं सराहनीय भूमिका रही—
थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा ,उप निरीक्षक नीरज जैन,प्रधान आरक्षक 1672 दीपक व्यास,प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर ,प्रधान आरक्षक 666 कैलाश सेनआरक्षक 1483 नेकराम,आरक्षक 1203 रणवीर,आरक्षक 1276 अंकित तिवारी,आरक्षक 837 दशरथ मालवीय,आरक्षक 219 देवेंद्र पाण्डे शामिल रहे






