

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर जब ‘मॉडल टाउन’ बनने का सपना देखता है, तो उसकी नींव मुख्य सड़कों से नहीं बल्कि उन भीतरी गलियों से होकर गुजरती है जहाँ आम नागरिक का रोज का बसेरा है। इसी सोच को विस्तार देते हुए नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने वार्ड क्रमांक 13 के रहवासियों को विकास की एक नई सौगात सौंपी है।वार्ड 13 में उमाशंकर यादव के घर से लेकर सरदार जी के घर होते हुए सुरेंद्र मालथौन के घर तक की जो गली कल तक ऊबड़-खाबड़ थी, वह अब जल्द ही बी.टी. रोड (Black Top) की काली चमक से सजी नजर आएगी। 3.61 लाख की राशि भले ही कागजों पर एक आंकड़ा लगे, लेकिन उन परिवारों के लिए यह सुगम जीवन का भरोसा है जो हर मौसम में इन रास्तों की दुश्वारियां झेलते थे। भूमि पूजन के दौरान फावड़ा चलाकर कार्य की शुरुआत करते हुए विधायक प्रदीप लारिया के चेहरे पर वही संतोष था, जो एक इंजीनियर को अपने नक्शे को धरातल पर उतरते देख होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मकरोनिया को सजाने का काम केवल मुख्य चौराहों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर वार्ड की अंतिम दहलीज तक विकास की किरण पहुंचेगी। ,नगर पालिका की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति जब साथ मिलती है, तो शहर का नक्शा बदलना तय है। मकरोनिया अब पुराने पेटर्न से निकलकर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल और सीएमओ पवन शर्मा की मौजूदगी ने प्रशासनिक मुस्तैदी को दर्शाया। वहीं, वार्ड की मातृशक्ति और बुजुर्गों की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले का साझा उत्सव है। पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया।




