A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

विभिन्न समस्याओं को लेकर के वार्ड नंबर 2 के भावी पार्सद मोहम्मद शाहबुद्दीन ने एरिया 3 के जीएम के साथ वार्ता की

आकाश किनारी ओपन कास्ट खदान से प्रभावित मोहल्लों में समस्याओं का समाधान होगा: मो. शहाबुद्दीन अंसारी ने GM से की वार्ता

धनबाद /कतरास _ मो. शहाबुद्दीन अंसारी ने बुधवार को एरिया तीन जीएम कार्यालय में महाप्रबंधक पियूष किशोर से वार्ता की। बैठक संतोषजनक रही, GM ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इन सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
वार्ड न० 02: समाजसेवी और भावी पार्षद मो. शहाबुद्दीन अंसारी ने आकाश किनारी कोलियरी से सटे मोहल्लों में पानी की कमी, प्रदूषण और ब्लास्टिंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाया है। इस क्षेत्र में मुस्लिम और यादव समुदाय की घनी आबादी है।

S.T.G. DEKHO COMPANY द्वारा आकाश किनारी में ओपन कास्ट खदान का संचालन किया जा रहा है। इस खदान में ब्लास्टिंग के कारण आसपास के घरों, मस्जिदों और मंदिरों में दरारें पड़ रही हैं और प्रदूषण बढ़ने से लोग टीबी एवं अन्य श्वसन रोगों से पीड़ित हैं। मो. शहाबुद्दीन ने कहा कि ब्लास्टिंग केवल D.G.M.S. द्वारा अनुमोदित तरीके से ही की जाए।

उन्होंने मुख्य रूप से निम्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की है:
1. वर्षों से आकाश किनारी प्रबंधन द्वारा छाताबाद हदहदिया से पानी की आपूर्ति समरसेबुल पंप के माध्यम से की जाती रही है, जो पिछले एक वर्ष से बंद है। वर्तमान में गंदा पानी ही आपूर्ति हो रहा है। उन्होंने शीघ्र समरसेबुल पंप स्थापित करने की मांग की।
2. ब्लास्टिंग से उत्पन्न प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क व रास्तों पर नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।
3. छाताबाद मेन रोड के पुराने और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत या नया पाइप लगाना।
4. छाताबाद भंडारीडीह अन्दर मोहल्ला एवं खुशबू मोहल्ला में जल आपूर्ति के लिए नया पाइप लाइन का निर्माण।
मो. शहाबुद्दीन ने कहा कि इन समस्याओं के कारण जान-माल की क्षति का खतरा बढ़ गया है और यदि दस दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो आम जनता उग्र आंदोलन पर मजबूर हो सकती है। सभी जिम्मेदारियों का दायित्व कोलियरी प्रबंधन पर होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!