अन्य खबरेछत्तीसगढ़

विशाखापट्टनम- रायपुर पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस अपने तय समय के अनुसार चलेगी

मकर संक्रांति, पोंगल त्योहार को देखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया, अपग्रेडेशन का काम रोक दिया गया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, छग• शुक्रवार 09/01/2026

=======> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम-रायपुर- विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग- विशाखापट्टनम- दुर्ग वंदेभारत एक्सप्रेस अपने नियमित तय समय के अनुसार चलेगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे वाल्टेयर रेल मंडल के तहत रायगड़ा विजयनगरम रेल सेक्शन में प्रस्तावित अपग्रेडेशन के काम के कारण कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द किए जाने और कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य स्टेशन से पहले ही शुरू करने और समाप्त करने का फैसला किया गया था। अब मकर संक्रांति, पोंगल त्योहार को ध्यान में रखते हुए इस ब्लाॅक को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों को शुरू कर दिए जाने से इस रेल मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। जानकारी अनुसार विशाखापट्टनम-रायपुर – विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन अब अपने नियमित तय समयानुसार चलेगी। 58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन 12 जनवरी2026 और 19 जनवरी 2026 को अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 58527 रायपुर- विशाखापट्टनम पैसेंजर 12 जनवरी और 19 जनवरी 2026 को अपने तय समयानुसार चलेगी। 20829 दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 जनवरी और 19 जनवरी 2026 को दुर्ग रेलवे-स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए अपने तय समयानुसार चलेगी। 20830 विशाखापट्टनम- दुर्ग वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 और 19 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम रेलवे-स्टेशन से दुर्ग के लिए अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। रेलवे के इस फैसले से पोंगल त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रीगणों से अपील है कि अपनी यात्रा आरंभ करने के पूर्व ट्रेन की स्थिति की जांच पड़ताल अवश्य कर लेंवे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!