
देवबंद पहुंचे हरियाणा कैबिनेट सरकार के मंत्री
राज पैलेस में हुआ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम
देवबंद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा है।
देवबंद के देवीकुंड रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार के कृषि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त कर दम लेगी। आतंकवाद वैश्विक स्तर पर शांति के लिए बड़ा खतरा है। इससे सभी देशों को मिलकर निपटना होगा। पहलगाम का आतंक की हमला भारत की एकता और अखंडता पर है हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का इतिहास और भारतीय के लिए एक गौरव का विषय है। जिस तरीके से उन्होंने अकबर जैसे आताताई के खिलाफ युद्ध लड़ा और मुगल सेना हथियार डालने पर विवश कर दिया यह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारत का इतिहास है। जो हमेशा वीरता की गाथा याद दिलाता रहेगा। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर मनवीर सिंह पुंडीर और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि संसद के अंदर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाए। रानी लक्ष्मी बाई की भी प्रतिमा संसद के बाहर लगा देनी चाहिए। यह दोनों ही भारत का गौरवशाली इतिहास है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मनोज चौधरी और पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह और बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा महाराणा प्रताप सभी समाज के लिए सम्मानित है। पूरा भारत उनका सम्मान करता है। कार्यक्रम में व्यापारी नेता अधिवक्ता मनोज सिंघल को भामाशाह पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम को प्रियंवदा राणा, समाजसेवी प्रदीप राणा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर श्याम सिंह रावत और संचालन कार्यक्रम संयोजक चंदन सिंह राणा व पंकज त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर अध्यक्ष पिंटू राणा, संजय राणा, अजय राणा, अनुज पुंडीर, चौधरी विजेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर, राहुल त्यागी, तुषार त्यागी, हितेश त्यागी, सतीश राणा, अमरीश राणा, सतीश राणा, राजीव राणा, अजय पुंडीर आदि लोग मौजूद रहे।
…….


