कटनी।। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2025 को वेदांत निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी वार्ड ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त के साथ क्रिकेट खेलकर स्कूटी क्रमांक MP21S1017 से घर लौट रहा था। रास्ते में हल्दीराम गली, गांधीगंज में आरोपी आकाश विश्वकर्मा ने उनकी स्कूटी को रोककर धमकी देते हुए जबरदस्ती पर्स जिसमें 730 नगद एवं आधार कार्ड था तथा स्कूटी लूट ली और फरार हो गया। वेदांत ने अपने पिता के साथ थाना आकर की गई रिपोर्ट पर अप.क्र. 309/2025 धारा 309 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में, कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी आकाश विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाठक वार्ड थाना रंगनाथ नगर को गायत्री नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई स्कूटी एवं पर्स नगद राशि ₹730 व आधार कार्ड बरामद कर जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। गौरतलब है कि आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से ही 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, अरुणपाल सिंह, सउनि. पुष्पेंद्र दाहिया, प्रधान आरक्षक अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, आर. पलाश दुबे, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, अभिषेक राय, राहुल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही
जनपद में 11 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा “चकाचक शौचालय सफाई अभियान”*
12/03/2026
वाराणसी। शहर के Lanka Crossing के पास बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में पशुओं के मांस और हड्डियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और बरामद सामग्री को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है।
12/03/2026
थ्रेसर करते समय दर्दनाक हादसा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
12/03/2026
सहारनपुर में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं: डीएम मनीष बंसल की अपील – पैनिक बुकिंग और जमाखोरी से बचें
12/03/2026
सहारनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, डीएम मनीष बंसल की अपील –
12/03/2026
डीएम के निर्देश पर सहारनपुर में गैस एजेंसियों की सघन जांच: 19 एलपीजी एजेंसियों पर मिला पर्याप्त स्टॉक, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की
12/03/2026
“वर्दी को मत छेड़े… चुप हो जा बिल्कुल…”: महिला अधिवक्ता से सिपाही की अभद्रता का वीडियो वायरल, लखनऊ में खाकी और काला कोट आमने-सामने
12/03/2026
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026, परमार्थ निकेतन के चौथे दिवस की दिव्य, अलौकिक और प्रेरणादायी झलकियों ने साधकों के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा से युक्त कर दिया। पावन गंगा तट पर योग, ध्यान और प्राणायाम के सत्रों में विश्व के 80 से अधिक देशों से आए साधक गहन साधना का अनुभव कर रहे हैं।
12/03/2026
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती*
12/03/2026
सोशल मीडिया की दुश्मनी सड़क पर पहुंची: हल्द्वानी के चौपाटी बाजार में दो महिला यूट्यूबर्स के बीच जमकर हंगामा,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!