
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले के शाहगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग और नगर परिषद के बीच की तनातनी इतनी बढ़ गई कि नगर परिषद ने बिजली विभाग के दफ्तर के मेन गेट पर ही कचरा फिंकवा दिया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग ने नगर परिषद से बकाया बिजली बिल का भुगतान करने को कहा था, जिससे नाराज होकर यह कदम उठाया गया। जानिए क्या है, नगर परिषद शाहगढ़ पर पिछले 5 महीनों से विद्युत मंडल का 9 लाख 61 हजार रुपये का बिल बकाया है। बिजली विभाग ने इस बिल की वसूली के लिए नगर परिषद को नोटिस जारी किया था। जब बिल जमा नहीं हुआ, तो विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी। इस कार्रवाई से नगर परिषद प्रशासन ने बदले की भावना से काम किया। जब बिजली विभाग के कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वारों पर तीन ट्राली सड़ा-गला कचरा फैला हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था और बदबू आ रही थी। अवैध मोटरों का भी था जिक्र बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि सोलंकी ने बताया कि माह फरवरी में ही नगर परिषद को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में इस बात का भी उल्लेख था कि नगर परिषद द्वारा कुछ अवैध मोटरें भी चलाई जा रही हैं। कनिष्ठ अभियंता का आरोप है कि सीएमओ विनय मिश्रा ने इस पत्र का कोई लिखित जवाब नहीं दिया और व्यक्तिगत द्वेष के चलते दफ्तर के सामने कचरा डलवा दिया। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी दफ्तर के सामने कचरा फेंके जाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार जी.सी. राय मौके पर पहुंचे। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता रवि सोलंकी और स्थानीय पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी भी मौजूद रहे। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है,



