

सतना/नागोद : आज दिनांक 11/04/ 2026 को संयुक्त मोर्चा, ब्लॉक इकाई नागौद द्वारा टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में ब्लॉक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं मांगों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा कक्षा 1 से 8 तक अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता संबंधी आदेश पर पुनर्विचार याचिका दायर किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
इस संबंध में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नागौद को सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित सिविल अपील क्रमांक 1385/2025, 1386/2025 एवं अन्य समरूप याचिकाओं के आदेश दिनांक 1 सितंबर 2025 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि मध्यप्रदेश में वर्ष 1998 से 2000 के बीच शिक्षाकर्मी भर्ती एवं अन्य नियुक्तियां शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार की गई थीं।
मोर्चा ने अपने ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया कि—
वर्ष 2005 एवं 2008 में संविदा शाला शिक्षक एवं गुरुजी की पात्रता परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिनमें उत्तीर्ण होने के बाद ही नियुक्तियां की गईं।
वर्तमान में शिक्षक विगत 20-25 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे हैं और शासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र उनकी योग्यता को प्रमाणित करते हैं।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सिविल अपील क्रमांक 2634/2013 में यह स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति के बाद सेवा शर्तों में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
अतः शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा ने मांग की है कि टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए एवं इस संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए। यदि सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं की जाती है तो प्रदेश के लाखों शिक्षकों का भविष्य अंधकार मय हो सकता है। उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
बैठक के पश्चात टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन तहसीलदार नागौद को सौंपा गया।
इस कार्यक्रम में संयोजक बिमलेंद्र सिंह परिहार, चंद्रकांत द्विवेदी श्रीमती रेखा बागरी, अरुण कुमार पयासी, जागेंद्र सिंह, शिव सहाय नामदेव लालेन्द्र कुमार बागरी द्वारका पटेल, रोहित भाई पटेल, जितेंद्र सिंह ,धर्मजीत सिंह परिहार गिरीश कुमार सिंह, दशरथ प्रसाद लोधी , नरेश कुमार गौतम सत्येंद्र रंग डाले पुष्पेंद्र कुमार बागड़ी संतू लाल प्रजापति डीपी चक्रवर्ती दीपक शुक्ला बबीता सिंह प्रदीप सिंह अरविंद चतुर्वेदी शिव शंकर प्रजापति कलावती प्रजापति रामलाल वर्मा राजेंद्र प्रसाद सोनी घनश्याम प्रसाद मिश्र रमेश बागरी अनिल चक्रवर्ती प्रदीप सिंह पटेल विवेक रैकवार लाल मन कुशवाहा सुदामा प्रसाद नामदेव सुनील कुमार सोनी कृष्ण दत्त पाठक रविंद्र कुमार प्रजापति बिजली मांझी राम कुशल अग्निहोत्री मोहम्मद अजीम मनिहार शशिकांत गौतम बृज नारायण गौतम पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला भारत प्रसादकोल महेश प्रसाद सोनी राजू सोनी वंशपाल चौधरी अरविंद कुमार बागड़ी शिवलाल वर्मा गिरीश कुमार सिंह राममिलन रावत बच्ची लाल प्रजापति नीरज कुमार खरे कमलेश प्रताप सिंह सनत कुमार पांडे वीरेंद्र प्रसाद प्रजापति प्रीतेश श्रीवास्तव राजकुमार बुनकर सुनील कुमार शुक्ला सुरेश कुमार प्रजापति अश्वनी कुमार त्रिपाठी ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला अजय कुमार शुक्ला राजेश कुमार शुक्ला शशिकांत गौतम राजेंद्र कुमार गौतम महेंद्र सिंह परिहार नत्थू लाल वर्मा मन्नू लाल वर्मा अनिल कुमार सेन गोकुल प्रसाद चतुर्वेदी लाल बहादुर शुक्ला कामता प्रसाद सोनी ममता सोनी श्यामलाल साहू ज्ञानी प्रसाद नामदेव मुकेश कुमार चौधरी दिनेश कुमार द्विवेदी भागीरथ नामदेव सुशील कुमार बागड़ी संदीप कुमार लोधी किशोर कुमार सखा लाल प्रजापति रामलाल वर्मा बडेलाल कोल अनिल रजक कृष्ण कुमार पाठक राजकुमार सिंह सुरेश श्रीमती नीता सिंह माया कुम्हार गुलाब बाई प्रजापति ममता प्रजापति सिया भाई चौधरी संतोष कुमारी सेन ललित मांझी ललिता सिंह मालती कुशवाहा सुनीता आरख विमला आरख मीना देवी उषा गोस्वामी प्रियंका बागरी लक्ष्मी बागरी शांति अहिरवार साधना शुक्ला अर्चना सोनी बबीता सिंह प्रभा सोनी सुनीता पांडे प्रियंका सिंह अन्नपूर्णा बागरी गायत्री सिंह शमी उन निशा जयपाल बागड़ी भूपेंद्र प्रताप सिंह राजेश दशहरे उमा प्रसाद मिश्र नाथू प्रसाद सोनी विनोद कुमार तिवारी प्रणय कुमार त्रिपाठी किशोर कुमार मिश्रा कमलेश प्रसाद सोनी सुरेंद्र प्रजापति चुन्नीलाल बिरहा उमेश कुमार मिश्र रंजीत रजक लालेंद्र बागड़ी राजेंद्र प्रसाद दहायत आर बी प्रजापति दिवाकर पाठक महावीर सोनी कृष्ण दत्त त्रिपाठी अनिमेष शुक्ला श्रीपत वर्मा राजेंद्र अग्रवाल राजकुमार बागरी राजेश सिंह परिहार प्रदीप कुमार सिंह शत्रुघ्न प्रसाद माझी प्रदीप सिंह संदीपनी नागौद बबीता सिंह रामसुख त्रिपाठी राजकुमार गौतम प्रफुल्ल सिंह परिहार राकेश प्रताप सिंह सुरेंद्र सिंह बद्रीनारायण पांडे आदि शिक्षक साथीम उपस्थित रहे।








