A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य रथयात्रा किया गया आयोजन

आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव निर्यापक मुनिश्री विलोकसागर महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण भगवान आदिनाथ के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।
अभिषेक-पूजन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
प्रातःकाल भगवान आदिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य-नियम पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भक्ति भाव से पूजन-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक विजय शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
गाजे-बाजे, ध्वज-पताकाओं, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन प्रसंगों पर आधारित एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
त्रिशला महिला मंडल ने किया नृत्य रथयात्रा के दौरान त्रिशला महिला मंडल की महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
रथयात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन रोड, साईं की तकिया चौराहा, कलेक्ट्रेट, स्टेट बैंक, अरिहंत मार्केट, टंकी वाले जैन मंदिर, छीपीटोला चौराहा, कीर्ति स्तंभ, पल्ला मार्केट, ढाकरन चौराहा, नाई की मंडी और सुभाष पार्क होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। विशेष रूप से छीपीटोला जैन समाज ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत किया।1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक
मंदिर पहुंचने के बाद नॉर्थ ईदगाह जैन समाज के तत्वावधान में विशाल धर्मसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन और चित्र अनावरण के साथ हुआ।
अपने मंगल प्रवचनों में निर्यापक मुनिश्री विलोकसागर महाराज ने भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान आदिनाथ ने मानव जीवन को धर्म, संयम और आत्मकल्याण की दिशा दी और उनके उपदेश आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और त्याग का मार्ग दिखाते हैं।
इसके पश्चात मुनिसंघ एवं बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया जी के निर्देशन में सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का 1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक संपन्न कराया गया। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो उठा।शाम को धर्मसभा और सम्मान कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में समस्त जैन समाज ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सायंकाल धर्मसभा, आशीर्वचन तथा स्वागत-सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में निकली भव्य पालकी यात्राउधर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान आदिनाथ के जन्म महोत्सव पर भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
गुरुवार सुबह 6:30 बजे भगवान आदिनाथ को भव्य पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरी ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जय-जयकार और मंगल गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान आदिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!