
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए सोशल मीडिया पर 24×7 कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान हेट स्पीच, अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
बिना अनुमति जुलूस निकालने, आचार संहिता का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन अपने ग्रुप में साझा की जाने वाली सामग्री के लिए जिम्मेदार होंगे। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक जानकारी मिलने पर संबंधित ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आम नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शिकायत की सूचना नगर ऊंटारी थाना अथवा डायल 112 पर तुरंत देने का आग्रह किया गया







