

लखनऊ/ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने
संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्यदेव शुक्ला को लखनऊ मंडल प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह केडी और मंडल उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह यह जिम्मेदारी सौंपी इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।श्री शुक्ला इससे पूर्व लगभग तीन वर्षों तक जिला स्तर पर संगठन की कमान संभाल चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और पत्रकारों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उनके कार्यकाल के दौरान संगठन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की गई।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री शुक्ला के अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक कौशल पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
