
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 21 मार्च 2026। शहर से लेकर देहात तक ईद-उल-फितर का पर्व हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा कर देश में खुशहाली, एकता, भाईचारे, तरक्की और अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और घरों में मेहमानों का मीठी सेवईयों व विभिन्न पकवानों से स्वागत किया गया।
ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। ज्वालापुर स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाज़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
ईदगाह में नमाज़ अदा कराते हुए मौलाना वाहिद ने कहा कि ईद खुशियों और मोहब्बत का पैगाम देती है। उन्होंने अपील की कि नफरत को खत्म कर देश के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें। मौलाना मोहम्मद आरिफ ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं तथा हिंदू-मुस्लिम एकता भारत की पहचान है।
इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान और सचिव बाबर खान एवं पार्षद एहसान अंसारी ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है तथा सभी को मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए। कोषाध्यक्ष हाजी मुकर्रम अली ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ाते हैं।
इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद गौड़, हाजी नईम कुरैशी,नसीम सलमानी, राव आबाद, नौशाद मंसूरी, डॉक्टर फारूक, तारिक हुसैन,शाहनवाज सलमानी, अतीक मंसूरी, शहनवाज सिद्दीकी, हाजी राफी खान, मकबूल कुरेशी, छम्मन पोरजी, हाजी परवेज, पप्पू मंसूरी, इरफान मंसूरी, पप्पन कुरैशी, दानिश अंसारी, शाहनवाज अब्बासी, शाहनवाज अंसारी, फुरकान अंसारी, शोकीन अब्बासी, अज्मत अल्वी, मोहम्मद अमान सहित अनेक लोग मौजूद रहे और सभी नमाजियों का स्वागत कर ईद की बधाई दी।









