A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सम्मोहित कर ठगी करने वाले अभियुक्त को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,₹50,000 की ठगी की घटना का खुलासा, चोरी के टॉप्स व नगदी बरामद

सम्मोहित कर ठगी करने वाले अभियुक्त को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,₹50,000 की ठगी की घटना का खुलासा, चोरी के टॉप्स व नगदी बरामद

 

(संवाददाता, फुरकान अंसारी)

 

हरिद्वार,14/03/2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा सम्मोहित कर लोगों से ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

 

दिनांक 12/02/2026 को वादिनी आनंदी देवी पत्नी स्व० गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना ज्वालापुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 12/02/2026 को तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें सम्मोहित कर ₹50,000 रुपये नगद तथा कान के कुण्डल उतरवा कर ले लिए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा द्वारा प्रभारी चौकी रेल उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से अभियुक्तों की तलाश की गई।

 

इसी क्रम में दिनांक 13/03/2026 को अभियुक्त जमशेद पुत्र गफ्फार, निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुर से ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास आईसीजेएस पोर्टल व अन्य माध्यमों से खंगाला जा रहा है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,प्रभारी चौकी रेल उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय,हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह,कांस्टेबल अर्जुन चौहान,कांस्टेबल सुनील शर्मा,कांस्टेबल नवीन छेत्री,CIU टीम कांस्टेबल पदम सिंह,कांस्टेबल हरवीर सिंह की कार्रवाई ।

Back to top button
error: Content is protected !!