
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और स्थानीय नागरिकों के हितों से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होने कहा कि “विकास वही सार्थक है, जिसमें प्रकृति सुरक्षित रहे और उससे जुड़े लोग सशक्त बनें।”
भेट कर campa फंड का लाभ अब सीधे स्थानीय युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। वन क्षेत्रों से प्रभावित परिवारों को बाजार दर पर सम्मानजनक मुआवजा दिलाने पर सहमति बनी। श्रमिकों को अपने ही क्षेत्र में स्थायी काम मिले, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ठोस अवसर विकसित किए जाएंगे। स्थानीय वन विभाग के संसाधनों और विकास कार्यों में हमारे सागर के नागरिकों और स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी।मंत्री ने इन सभी जनहितैषी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। हम सागर को आत्मनिर्भर और समावेशी विकास का मॉडल बनाने के लिए संकल्पित हैं।










