
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने राजनीतिक दलों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति बताई। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर गणना फार्म भरवा कर पोर्टल में अपलोड कर रहे हैं। राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त कर सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए सुविधा
पलायन या बाहर रहने वाले मतदाता अपने प्रपत्र व्हाट्सऐप से भेज सकते हैं, जिन्हें बीएलओ को सौंपा जाएगा।
मुख्य तिथियाँ
• घर-घर सत्यापन : 04 नव.–04 दिस. 2025
• ड्राफ्ट रोल प्रकाशन : 09 दिस. 2025
• दावे–आपत्तियाँ : 09 दिस. 2025–08 जन. 2026
• अंतिम प्रकाशन : 07 फरवरी 2026















