मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: कलेक्टर ने जयंत मोरवा कोरीडोर का किया निरीक्षण।

Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: कलेक्टर ने जयंत मोरवा कोरीडोर का किया निरीक्षण।

सीसीटीवी कैमरे एवं व्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन के साथ किया जाए कोल परिवहन:-गौरव बैनल

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली:–/  कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने  एनसीएल पर्यावरण संरक्षण दल के साथ जयंत मोरवा कोरीडोर का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण उपरांत निर्देश दिए कि माइंनिग एवं सर्वजनिक मार्ग वाले चौराहो का प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी दृष्टि को मद्देनजर रखते हुयें मानीटरिंग करे। इसके लिए स्पीड मानीटरिंग सिस्टम एएनपीआर कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीडिंग वाले वाहनो पर निगरानी रखे इनकी जानकारी साफ्टवेयर के माध्यम से प्रति दिवस जिला परिवहन कार्यालय में उपलंब्ध कराये ताकि ऐसे वाहनो पर नियामानुसार कार्रवाही की जा सके। इस संबंध में एनसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि इस कार्य हेतु वेंडर चयनित करने की कार्रवाही प्रचलन में है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चौराहो पर कांक्रीट सड़क निर्माण किया जाये तथा चौराहो का सौदर्यीकरण भी करे।

 

उन्होने कहा कि सुनिश्चित करे कि खदान क्षेत्रो से  चौराहो पर आने वाले भारी वाहन आटोमैटि व्हील वाशिंग से होकर गुजरे ताकि वाहनो से होने वाले प्रदूशण को नियंत्रित किया जा सके।

 

काटा मोड़, शुक्ला मोड़ सहित अन्य चौराहो कि ट्राफिक प्रबंधन को मद्देनजर रखते हुयें कलेक्टर निर्देश दिए कि इन चौराहो पर ट्राफिक सिग्नल के माध्यम से भारी वाहन एवं पब्लिक वाहनो को नियंत्रित करे। उन्होने कहा कि पब्लिक वाहनों के गुजरने के पश्चात क्लियरेंस मिलने पर ही भारी वाहनों को सड़को में चलने की अनुमति प्रदान करें ताकि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओ को रोका जा सके।

 

इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, मिनिंग ऑफिस आकांक्षा पटेल,जीएम जयंत कोल माइंस दीपक सक्सेना उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!