

सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस एवं सड़क हादसों पर सख्ती के संकेत, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही।
सिंगरौली। सिंगरौली जिले में सियाज के. एम. ने शुक्रवार को सिंगरौली के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर किया पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले की कानून
व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। नए एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात -जन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।



