मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: आर.एन.आर. कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: कलेक्टर।

 

सिंगरौली: आर.एन.आर. कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: कलेक्टर।

 

टीएल बैठक में प्रस्तावित सभी आवेदनों का उच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें।

 

सिंगरौली,आर.एन.आर. कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सहित विस्थापितों के लिए निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही, टीएल बैठक में प्रस्तावित औद्योगिक कंपनियों से संबंधित सभी आवेदन पत्रों का कंपनियां उच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा दिए गए।

कलेक्टर ने विस्थापितों के लिए निर्मित की गई आर.एन.आर. कॉलोनियों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कॉलोनियों में ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करना आप सभी की पहली प्राथमिकता है। इस संबंध में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन का भी सहयोग लिया जा सकता है। इसी के साथ ही कॉलोनियों में सर्वसुविधायुक्त चिकित्सालय एवं विस्थापितों के बच्चों के पठन-पाठन हेतु विद्यालय की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में कलेक्टर ने इस आशय के भी निर्देश दिए कि कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में विस्थापन से संबंधित सभी पैरामीटर्स का शत-प्रतिशत पालन करें तथा विस्थापितों को पात्रतानुसार लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने औद्योगिक कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि विस्थापन नीतियों  से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय पर सीमा पर शत प्रतिशित निवारण करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अपने स्तर पर जन समस्या निवारण शिविरों का भी समय समय पर आयोजन करें। बैठक के दौरान सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित एनसीएल ब्लॉक बी, एपीएमडीसी तथा रिलायंस सासन पावर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!