A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

पक्षियों को पानी पीने जंगल में लगाए सकोरे

रीठी, कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

गर्मी की तपन में जहां एक और आदमी पसीने से तरबतर हो रहा है तो वहीं दूसरी और आसमान में विचरण करने वाले पक्षी भी पानी के लिए भटक रहे हैं। मानवता की एक नई मिसाल कायम करते हुए रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर न केवल विद्यालय परिसर में सकोरे स्थापित कर पक्षियों के पानी की व्यवस्था की बल्कि ग्रामीणों को भी वितरण किया ताकि जंगल में जगह-जगह सकोरे लगाकर पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी ने बताया कि बीते दिनों यह देखा गया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है जंगल में बसे इस विद्यालय में सभी शिक्षकों स्थानीय छात्रों की मदद से विद्यालय परिसर में सकोरे स्थापित किए गए और उनमें प्रतिदिन पानी डाला जा रहा है ताकि पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके और उनकी प्यास को बुझाया जा सके। इतना ही नहीं ग्रामीणों को लगभग 50 सकोरे भी वितरित किए गए हैं जिन्हें जंगलों में वृक्षों पर टांगकर और उनमें प्रतिदिन पानी भरकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे पशु पक्षियों की जान बचाई जा सके। शिक्षकों की इस पहल की सभी ने सराहना की है इस अभियान में विद्यालय परिवार के जयप्रकाश पटेल, अनिल यादव, प्रीति विश्वकर्मा, आरती पटेल, मालती कुशवाहा, कृष्णकांत पटेल, तिलक वर्मा, सेवाकांत मिश्रा, पवन दुबे, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही।

Back to top button
error: Content is protected !!