A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एचसीए का जींद जिले की क्रिकेट टीम का ट्रायल 29 व 30 अप्रैल को

एचसीए का जींद जिले की क्रिकेट टीम का ट्रायल 29 व 30 अप्रैल को

जींद : हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से वर्ष 2026-27 के लिए जींद जिले की क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन होगा। जींद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव केके चहल ने बताया की हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) द्वारा ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। ट्रायल का आयोजन गांव पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में 29 व 30 अप्रैल का आयोजन की जाएगी। इसमें U 16 आयु वर्ग की ट्रायल 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी। इस ट्रालय में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01-09-2010 से 31-08-2012 के बीच होना चाहिए। इसी तरह सीनियर वर्ग का ट्रायल 29 अप्रैल को को सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। सीनियर वर्ग में आयु की कोई सीमा नहीं है। इसी तरह अंडर 19 आयु वर्ग की ट्रायल का आयोजन 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01-09-2007 या उसके बाद होना चाहिए। इसी तरह अंडर 23 आयु वर्ग का ट्रायल भी 30 अप्रैल को सुबह सात बजे से होगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी का जन्म 01-09-2003 या उसके बाद होना चाहिए।

ट्रायल के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जींद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव केके चहल ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ दस्तावेज लेकर आना पड़ेगा। इसमें डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा की मार्कशीट, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर कार्ड), इसके अलावा स्कूल, कॉलेज का शिक्षा प्रमाण (पिछले 3 वर्ष एवं वर्तमान वर्ष) का होना चाहिए।

केवल जींद के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
जींद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव केके चहल ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनके पास जींद जिले का निवास, शिक्षा या जन्म से संबंधित प्रमाण उपलब्ध हो। ट्रायल प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए एक विशेष चयन पैनल का गठन किया गया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपनी प्रॉपर व्हाइट क्रिकेट किट में पहुंचें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। ट्रायल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी क्रिकेट कोच रमेश खटकड़ से संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!