A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

डीवीसी में समझौता वार्ता के बाद ठेका मजदूरों की भूख हडताल समाप्त

*चंद्रपुरा :* नियमित ड्यूटी देने की एक सूत्री मांग को लेकर भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सीएचपी बैगन टीपलर साईड के 66 सफाई मजदूरों का आमरण भूख हडताल सोमवार को छठवें दिन डुमरी विधायक जयराम महतो की अध्यक्षता डीवीसी प्रबंधन में साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हुआ। डीवीसी अधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई। सकारात्मक वार्ता में तय हुआ कि मज़दूरों का कार्यदिवस 13 दिन से बढ़ाकर 26 दिन किए जाने हेतु एक समिति गठित कर एक सप्ताह के अंदर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। समिति में यूनियन के दो प्रतिनिधि एवं डीवीसी चंद्रपुरा के उस विभाग के दो प्रतिनिधि के साथ साथ उप महाप्रबंधक शामिल होंगे। सकारात्मक वार्ता डीवीसी के डायरेक्टर बांग्ला में हुई। वार्ता में डीवीसी प्रबंधन की ओर से डीवीसी मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आरके अनुभवी, मुख्य प्रबंधक राजकुमार चौधरी, नीरज सिन्हा एवं यूनियन की ओर से डुमरी विधायक जयराम महतो, जेएलकेएम केंद्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार महतो सहित कृष्णा महतो, सत्य प्रकाश महतो, संजय कुमार महतो, ब्रह्मदेव महतो, जितेन्द्र महतो, दिव्य चरण सिंह, रंजीत प्रसाद आदि थे।

Back to top button
error: Content is protected !!