A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नगर निगम स्टोर का निरीक्षण कर कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाई गई अद्भुत आकर्षक कला-कृतियां का अवलोकन किया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सागर शहर में सुंदरता और स्वच्छता के साथ-साथ प्रेरणादायी वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नवाचारी प्रयासों के सुखद परिणाम शहर में आज देखने मिल रहे हैं। निगमायुक्त खत्री के मार्गदर्शन में दक्ष कलाकारों द्वारा पुरानी स्क्रेप सामग्री, लोहा, चददर, टीन, रबर, टायर, प्लास्टिक आदि अनुपयोगी पड़ी कबाड़ सामग्री से लगातार नई-नई कलाकृतियाँ बनाकर सागर में रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल (3R) के माध्यम से कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की भावना को विकसित किया जा रहा है। बुधवार को निगमायुक्त ने नगर निगम की स्टोर शाखा के निरीक्षण के दौरान पुराने अनुपयोगी टायरों से निर्मित आधुनिक रचनाओं कलाकृतियों का अवलोकन किया। पुराने टायरों से मिक्कीमऊस, अजगर सांप, स्पोर्ट बाइक, घड़ी, कुआँ, बिल्ली, तीन पहिया वाहन, मछली, बिच्छू, सूर्य आदि मनमोहक कलाकृतियाँ बनाई गयीं हैं इन्हें शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित कर सुंदरता में चार चाँद लगाने की तैयरी की जा रही है। निगमायुक्त ने कहा की इसका मुख्य उद्देश्य कचरे को कम करने, संसाधनों का सदुपयोग करने और हमारे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने हेतु आदतों को विकसित करना है । इस उददेश्य को सत्प्रतिशत पूरा करने के लिए नगारिकों को जागरूक बनाकर पुरानी कबाड़ वस्तुओं के पुनर्चक्रण, पुनरूपयोग और पुनर्ग्रहण की आदत को अनिवार्य बनाना होगा। इससे लैंडफिल में अनुपयोगी कबाड़़ अपशिष्ट पहुंचना शून्य होगा, बेबजह अनुपयोगी वस्तुओं को जलाने या पानी में बहाने की अदतों को कम किया जा सकेगा और पर्यावरण संरक्षण में अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा। निगमायुक्त के कबाड़ से जुगाड़ पिटारे में से निकलीं कलाकृतियां क्रमशः तीन मढ़िया पर स्थापित स्वच्छता के नायक प्रतिमाएँ, राहतगढ़ ब्रिज किनारे स्थापित विशाल तोप, कालीचरण मूर्ति के पास स्थापित मिसाइल, वाणिज्यकर चैराहे किनारे स्थापित विशाल रेडियो लाइव प्रसारण सहित अन्य अद्भुत आकर्षक कलाकृतियां लगातार नागरिकों की प्रेरणा बनी हैं।नगर निगम आयुक्त अपने नवाचारी प्रयोगों की श्रृंखला में एक और नवाचार जोड़ने जा रहे हैं।निगमायुक्त ने शहर में 3R को बढ़ावा देने हेतु कबाड़ संग्रह वाहन तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की यह वाहन शहर में डोर टू डोर पहुंचकर लोहा, चददर, प्लास्टिक, कपड़े, डिब्बे आदि पुराने कबाड़ स्थिति की सामग्री का संग्रह करेगा और शहर को गार्वेज फ्री सिटी की दिशा में अग्रणी बनाएगा। सागर शहर के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 बेहद महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा है। इस बार सागर को प्रथम स्थान पर लाना ही हम सब का मकसद है। यह विचार निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी ने नगर निगम की स्टोर शाखा का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से कहे। उन्होंने कहा की सागर शहर पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित हुआ है। नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता और उत्साह है। हमें हर संभव और अनिवार्य प्रयास करते हुए सागर को अग्रणी बनाना है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों की रैंकिंग हेतु सर्वे कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। ऑनलाइन लिंक https://cf.sbmurban.org/ के माध्यम से नागरिकों का स्वच्छता फीडबैक लिए जा रहे हैं। आगामी समय में कभी भी सर्वे टीमें आ सकती हैं। नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी इस सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा को जीतने में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। अपने-अपने कार्यक्षेत्र वार्डों के नागरिकों से सतत सम्पर्क करें और फीडबैक अवश्य करायें। प्रत्येक रहवासी का फीडबैक सागर को नंबर-1 बनाने में महत्वपूर्ण है।

Back to top button
error: Content is protected !!