A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारत स्काउट गाइड का जिला स्तरीय स्काउट गाइड,कब बुलबुल द्वितीय सोपान जांच शिविर संपन्न

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*भारत स्काउट एवं गाइड संभागीय मुख्यालय सागर, राज्य मुख्यालय भोपाल के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन एवं जिला संघ सागर डी ओ सी चंद्रभान सिंह लोधी, जिला सचिव लीलाधर अहिरवार के निर्देशन में सागर के सभी ब्लॉक पर संदीपनी विद्यालय एमएलबी उमावि सागर, बहेरिया गदगद रहली , राहतगढ़, खुरई में द्वितीय सोपान जांच शिविर का आयोजन 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों का जांच की गई। द्वितीय सोपान शिविर का संचालन श्रीमती कृष्णा साहू,रश्मि दुबे, कुलदीप अहिरवार, दुर्गा गोवा, राष्ट्रपति रोवर भगवान सींग एवं समस्त सहयोगी स्टाफ मंजुलता सोनी, सुरेश चंद जैन, चमेली जैन, शिवाली साहू, शाहबाज हसन द्वारा शिविर में प्रतिदिन पाठ्यक्रम के अनुसार व्यायाम, योगा, ध्वज शिष्टाचार, मैपिंग, स्ट्रेचर , प्राथमिक सहायता, पिचिंग, तंबू लगाना, दीक्षा, स्काउट गाइड के ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, खोज के चिन्ह, कम्पास, दिशा ज्ञान, बिना बर्तन के भोजन बनना, कैंप फायर (प्रतिदिन विभिन्न थीम पर )। समय सारणी अनुसार नियमित कुकिंग, दक्षता, अन्य बैज के साथ अन्य विषयों की जांच की गई। सभी विद्यालय की समिति द्वारा बच्चों को शिविर की समुचित बेहतरीन व्यवस्था की गई। सांदीपनी एमएलवी सागर में प्राचार्य विनय कुमार दुबे, उप प्राचार्य श्रीमती वंदना, हेड मास्टर पीके पांडे, निर्मला उदेनिया ने स्काउट गाइड को प्रोत्साहित किया। शिविर के अंतिम दिवस सर्व धर्म प्रार्थना, ओपन सेशन आदि का आयोजन किया गया। सफल आयोजन हेतु एस पी विशेन जेडी लोक शिक्षण सागर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, कंचन सिंह सहायक राज्य आयुक्त संभाग सागर ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Back to top button
error: Content is protected !!