A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। आज़ बुधवार को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई भारी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी

महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महराजगंज। जनपद में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। आज़ बुद्धवार को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई भारी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

इसी बीच, पड़ोसी देश नेपाल में भी मौसम का असर देखने को मिला। वहां तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबरें सामने आई हैं, जिससे साग सब्जी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शादी-विवाह के इस सीजन में अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई स्थानों पर टेंट हाउस और सजावट की व्यवस्थाएं तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। कार्यक्रमों में अव्यवस्था फैल गई और आयोजकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

हालांकि मौसम सुहाना होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस जरूर ली, लेकिन प्रशासन के सामने अब व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!