
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित गया जिला आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में आज दिनांक 29.04.2026 को जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा बी0टी0एम0सी0, बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सुरक्षा के प्रत्येक बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आपसी समन्वय को और सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




