A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी अखरोट बरामद किया

महराजगंज।

नेपाल से भारत आ रहे ट्रक में 2570 किलो विदेशी अखरोट बरामद, तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई –

महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी अखरोट बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने की।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा/फरेन्दा अनिरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस सक्रिय रही।

27 अप्रैल 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के पास, भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 मीटर भारतीय क्षेत्र में, सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी की टीम और सोनौली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल से भारत आ रहे एक ट्रक (RJ 14 GJ 5722) को रोका गया।

तलाशी के दौरान ट्रक में एक अलग केबिन बनाया गया था, जिसमें छिपाकर रखी गई 103 बोरियों में कुल 2570 किलोग्राम विदेशी अखरोट बरामद किया गया। यह ट्रक काठमांडू से दिल्ली की ओर जा रहा था।

ट्रक चालक साहिब खान, निवासी हरियाणा, को हिरासत में लिया गया। बरामद अखरोट और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर इस तरह की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!