
झालावाड़, 27 अप्रैल। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए गत दिवस दिनांक 26 अप्रैल को जनाना अस्पताल व एसआरजी चिकित्सालय में कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया।
इनमें मॉडल एचपीवी टीकाकरण केंद्र, एडवांस एक्स-रे मशीन, मदर-न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू), नेत्र रोग ओपीडी और अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन शामिल हैं।
नई सुविधाओं से महिलाओं, नवजात शिशुओं और गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।
सांसद सिंह ने कहा कि वसुंधरा राजे के प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विकास हुआ है और भविष्य में भी चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जारी रहेगा।






