A2Z सभी खबर सभी जिले की

साप्ताहिक समीक्षा बैठक’ ’जिला कलक्टर ने विभागों  कार्याे की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश’

साप्ताहिक समीक्षा बैठक’
’जिला कलक्टर ने विभागों  कार्याे की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्देश’

पाली, 27 अप्रैल। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कामों योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन व अन्य कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में जिला कलक्टर राज्य सरकार की विभिन्न फलैगशिप योजनाओं, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के लिये निस्तारण व असंतुष्ट व्यक्तियो से बात करने, 181 के बारे में प्रकरणों के बारे में त्वरित समाधान के लिये बजट घोषणाओ की प्रगति, पंचगौरव, राजउन्नति योजना की प्रगति के लिये निर्देश दिये। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग पीएचईडी जेजेएम, वाटर रिसोरसेज, पीएचईडी के कामों की जानकारी ली और आवश्यक निर्दैश दिये।
शिक्षा विभाग व आईसीडीएस विभाग में जर्जर भवनों को गिराने पानी कनेक्शन के बारे में व नगर निगम के कामों के बारे में, डिस्काम संबधी कार्य व बांगड चिकित्सालय में दवाईयां, कूलर, पंखे, निःशुल्क जांच, ब्लड स्टॉक, एसी रिपेयर व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियां, वयवंदन योजना के बारे में निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये आवश्यक निर्दैश दिये। उन्होंने कृषि बागवानी, बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की योजनाओं विश्वकर्मा योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी  अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!