A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

किसानों की उपज खरीदी में आ रही दिक्कतो को लेकर विधायक लारिया गंभीर, प्रदेश अध्यक्ष और अधिकारियों से की चर्चा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*भोपाल प्रवास के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय में आ रही समस्याओं के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को तुलाई, स्लाइड बुकिंग और भुगतान प्रक्रिया में आ रही तकनीकी परेशानियों से अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया। जानकारी के अनुसार सर्वर संबंधी तकनीकी कारणों से कई स्थानों पर स्लाइड बुकिंग प्रभावित हो रही है, जिससे उपज की तुलाई में विलंब हो रहा है। वहीं बिल जनरेट नहीं होने के कारण जिन किसानों की फसल विक्रय हो चुकी है, उनके भुगतान में भी देरी की स्थिति बन रही है। विधायक लारिया ने किसानों की व्यावहारिक समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानों को शादी-विवाह, खेती-किसानी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए राशि की आवश्यकता रहती है। ऐसे में उपज विक्रय और भुगतान की प्रक्रिया सरल एवं समयबद्ध होना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने का आग्रह किया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शासन स्तर पर भी इस दिशा में आवश्यक सरलीकरण और सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!