मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली 15 दिवसीय अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान।

Oplus_131072

 

 

सिंगरौली 15 दिवसीय अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान।

 

पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक, पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से आमजन और छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।

 

सिंगरौली :– जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय षियाज़ के.एम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और अनमोल जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पूरे जिले में 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गए इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान कार्यवाही के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिना हेलमेट दो पहिया ‘वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 650 से अधिक चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

चालानी कार्यवाही ही नहीं, बल्कि ‘शिक्षा और समझाइश’ पर भी जोर दिया गया। इसके तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान स्थानीय कलाकारों और पुलिस टीम के समन्वय से व्यस्त बाजारों और बस स्टैंडों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन अभियान किया गया, जिससे सड़क सुरक्षा के महत्व को रोचक और प्रभावशाली हेलमेट

तरीके से अधिक से अधिक आम जनता तक पहुँचाया गया, अभियान के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों की जागरूकता संबंधी सूचनात्मक पोस्टर लगाए गए और पंपलेट वितरित किए गए। इन पंपलेट्स में हेलमेट पहनने के वैज्ञानिक लाभ और यातायात संकेतों की जानकारी उपलब्ध कराई गई अभियान के दौरान स्कूल और कॉलेजों में विशेष सत्र आयोजित किया गया। युवाओं को ‘सड़क सुरक्षा दूत’ बनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे स्वयं हेलमेट पहनें और अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित घर पहुँचाना है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मृत्यु का कारण सिर में चोट लगना होता है, जिसे एक अच्छी गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनकर टाला जा सकता है। आमजन से अपील सिंगरौली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (क्नुस्) मार्क वाला हेलमेट पहनें। यह न केवल कानूनी रूप से अनिवार्य है, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

Back to top button
error: Content is protected !!