A2Z सभी खबर सभी जिले की

सितारगंज में गूंजा राष्ट्रवाद: मोहम्मद शमशाद मीर के नेतृत्व में पसमांदा समाज ने 2027 में धामी सरकार बनाने का लिया संकल्प

(फुरकान अंसारी, संवाददाता)

सितारगंज, उत्तराखंड। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच द्वारा आयोजित “एक हिंद जय हिंद पसमांदा संवाद” एवं रोज़ा इफ्तार सद्भावना कार्यक्रम सितारगंज में उत्साह और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पसमांदा समाज के लोगों की भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सकारात्मक संवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ जो भ्रम फैलाए गए थे, अब पसमांदा समाज उन्हें समझ चुका है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस संदेश का उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि “हिंदू और संघ कभी इस्लाम के विरोधी नहीं हैं।”
संवाद के दौरान पसमांदा समाज की विभिन्न मांगें भी सरकार के सामने रखी गईं। वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज के उत्थान के लिए विशेष मंत्रालय का गठन, वक्फ बोर्ड व अन्य अल्पसंख्यक संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व, तथा समाज के बच्चों के लिए छात्रावास और बारात घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
कार्यक्रम में राजनीतिक रूप से भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पसमांदा समाज एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगा और पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेगा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के बीच कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी ताहिर मलिक ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सहसंयोजक समसुद्दीन अंसारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नसीम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. ताजुद्दीन अंसारी, प्रदेश संयोजक तस्लीम अहमद, मदरसा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक खालिद मलिक, प्रदेश सहसंयोजक मुकर्रम अली, प्रदेश सहसंयोजक जलील अहमद, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश महामंत्री डॉ. मो. आलिम राही सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!