A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

सीआईए स्टाफ कालांवाली की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही

 

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली


*दो अलग-अलग मामलों में 06.57 ग्राम हेरोईन चिट्टा व 02 किलो 211 ग्राम डोडा पोस्त व मोटरसाइकिल सहित तीन को किया काबू*
डबवाली 24 सितम्बर । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली ने दो अलग अलग मामलों में 06.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी बृजलाल पुत्र लीलू राम निवासी नुहियांवाली व 02 किलो 211 ग्राम डोडा पोस्त व मोटरसाइकिल मार्का प्लेटिना सहित आरोपियों गुरलाल सिंह पुत्र जग्गा सिंह व आकाशदीप सिंह उर्फ काश पुत्र जसकरण उर्फ मोटू निवासी केवल को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि एसआई रामस्वरूप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नाका तख्तमल पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे कि गांव केवल की तरफ से एक प्लैटिना मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी । जो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर जाने की कोशिश करने लगे । जो एसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गुरलाल सिंह व आकाशदीप सिंह उर्फ काश निवासी केवल बताया । जो दोनों युवकों की उनके पास मिले कट्टा प्लास्टिक सहित नियमानुसार तलाशी ली गई तो कट्टा प्लास्टिक में 02 किलो 211 ग्राम डोडा पोस्त बरामद होने पर थाना कालांवाली में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई ।
इसी तरह एक अन्य मामले मामले के उन्होने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव औढ़ा से गांव नुहियांवाली की तरफ जा रहे थे कि गांव नुहियांवाली से गांव औढ़ा लिंक रोड़ की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर खेतों की तरफ जाने लगा । जो एएसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त लड़के को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बृजलाल निवासी नुहियांवाली बताया । जो उक्त शख्स बृजलाल की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06.57 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना औढ़ा में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई । आरोपियों गुरलाल सिंह, आकाशदीप उर्फ काश व बृजलाल को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ करके इस नशा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!