A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सीहोरा में लगेगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीहोरा में वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा के लिए निर्धारित स्थल पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, त्याग और संघर्ष आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सिहोरा में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में गौरव की भावना बढ़ेगी और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बहुत जल्द यहां महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह स्थल न केवल क्षेत्र की पहचान बनेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी महान इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ खड़े रहना चाहिए। उनका जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है, जिसे समाज को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश की सरकार महापुरुषों और महान वीरों की स्मृति को संरक्षित करने तथा उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कर नई पीढ़ी को उनके जीवन और आदर्शों से परिचित कराया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और इससे युवाओं में देशभक्ति तथा स्वाभिमान की भावना और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर नीरज सिंह नयाखेड़ा, संदीप सिंह भापेल युवा अरविंद सिंह (टिंकू राजा), सनिल सिंह सेमाढाना, संतोष सिंह नयाखेड़ा, अभिषेक सिंह पिपरिया, भगवत शरण सिंह सीहोरा, रघुराज सिंह सीहोरा, दरियाव सिंह सीहोरा, मदन सिंह भापेल, रघु सिंह सीहोरा, कृष्णराज सिंह भापेल, राघवेंद्र सिंह कोरजा, कमल सिंह पीपरा, जितेंद्र सिंह भैंसा, विजय सिंह बमूरा, राहुल सिंह ढगरानिया, लोकमन सिंह, उदय सिंह सरपंच, कल्याण सिंह सीहोरा, अजय सिंह बिलहरा, देवेंद्र सिंह भापेल, रामलखन सिंह सीहोरा, भूपेंद्र सिंह राजपूत, अतुल सिंह, निशिकांत सिंह सीहोरा, पुष्पेंद्र सिंह सीहोरा, गोपाल सिंह सीहोरा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!