
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जर बस्ती पथरी भाग-1 तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगजीतपुर में किए गए स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इनिशिएटिव के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस परियोजना के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बाल पेंटिंग कक्षा कक्षों का सौंदर्यीकरण कक्षा कक्षों के फर्श पर कोटा स्टोन लगाना शौचालयों में रंग-रोगन एवं मुख्य गेट का सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती राशि अग्रवाल सीएचओ हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड अपने उद्बोधन में कहा कि
शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करना समाज के भविष्य में निवेश करने के समान है। हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड का प्रयास है कि सी एस आर के माध्यम से बच्चों को बेहतर अधोसंरचना और सीखने का सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाए। आदर्श युवा समिति द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्य वास्तव में सराहनीय हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जितेंद्र दास सीएसआर एवं एच आर मैनेजर हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने संस्था और समुदाय के सहयोग को सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव बताया।
आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष श्री लखबीर सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श युवा समिति का उद्देश्य शिक्षा कौशल और सामाजिक विकास के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाना है। हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से यह विद्यालय विकास कार्य बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श युवा समिति के एडमिन मैनेजर श्री नितिन बडोनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड की ओर से शोभित मिश्रा एवं रुचि गुर्जर बस्ती पथरी भाग-1 ग्राम प्रधान श्री लखन कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जर बस्ती पथरी भाग-1 प्रधानाचार्य श्री संजय जगजीतपुर के पार्षद श्री वालिया विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार दोनों विद्यालयों का स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं समुदाय के लोग आदर्श युवा समिति के सचिव श्री दलमीर सिंह इंजीनियर अंगरेज सिंह विपिन सिंह पवन सैनी विजया तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे






