उत्तर प्रदेशबस्ती

अपहरण की सूचना निकली झूठी

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। अपहरण की सूचना निकली झूठी।।

बस्ती

थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती की पुलिस को PRV5061 और RT के जरिए सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोग एक महिला को अर्टिगा कार (UP 51BV 2853) से अगवा कर भाग रहे हैं।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर, ग्राम पटना (चम्पानगर) पहुंचे। कॉलर दिनेश पुत्र अरविन्द कुमार द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया और मुलायमगंज चौराहे पर उसे पकड़ लिया।

जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। महिला, माधुरी गौड़ पत्नी मुकेश कुमार (निवासी: औरतोंदा, थाना पैकोलिया, बस्ती) अपने मायके जा रही थी। रास्ते में उसके पति मुकेश कुमार ने बातचीत कर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

कॉलर द्वारा जो अपहरण की सूचना दी गई थी, वह सही नहीं पाई गई। किसी तरह का अपहरण नहीं हुआ था।

पुलिस ने दोनों पक्षों को और गाड़ी को थाने लाकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!