जावरा– भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा सागर साधना सदन पर तत्काल भाषण प्रतियोगिता धार्मिक ज्ञान विज्ञान एवं रोचकता से परिपूर्ण धार्मिक अंताक्षरी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया नन्हे नन्हे बच्चों ने अपने मुखारविंद से धार्मिक विषयों पर तत्काल भाषण प्रस्तुत किया एवं- अपने ज्ञान का परिमार्जन करते हुए आकर्षक माडल बनाऐ वही रात्रि मे रोचकता से परिपूर्ण धार्मिक अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संयोजिका श्रीमती अर्चना कर्नावट श्रीमती चित्रा ओस्तवाल ने सभी बच्चों को उत्साह के साथ भाग लेने के लिए अभिनंदन किया। श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय जी कोठारी ने स्वागत भाषण के साथ सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती अंतिमा मेहता, श्रीमती प्रीति धारीवाल, श्रीमती विद्या काठेड रही।
तत्काल भाषण प्रतियोगिता की प्रायोजक श्री कुशल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सपना एवं सभी सदस्यों ने मंगलाचरण से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वही धार्मिक अंताक्षरी प्रतियोगिता का संचालन पायल पोखरना, शशि तलेसरा, एवं पल्लवी ओस्तवाल ने किया। प्रतियोगिता में नौ मंडलो की पांच पांच महिलाओं ने भाग लिया कुल 10 राउण्ड के आयोजन मे अष्टापद तीर्थ, शिखर जी, गिरनार, पालीताना, रणकपुर, चंपापुरी, पावापुरी, कुण्डलपुर, केशरिया जी, रणकपुर की टीमो ने भाग लिया
प्रतियोगिता में अतिथि श्रीमती वत्सला रनवाल ,श्रीमती ज्योति काठेड तत्काल भाषण प्रतियोगिता की निर्णायक रही । धार्मिक ज्ञान विज्ञान के अतिथि पुखराज सेठी,जन अभियान परिषद के युवराज सिंह डा. सी एम मेहता, प्रदीप सेठिया, सुधा ओस्तवाल, मंजु नाहटा ,निलिमा मुणत रहे। सभी का स्वागत अभय कोठारी, केलाश बारोड, शिखर धारीवाल अर्चना कर्नावट, चित्रा ओस्तवाल, रवि दुग्गड , सुप्रीया लुहाडिया, आदि ने किया श्रीमती प्रीति धारीवाल ने संचालन किया एवं श्रीमती अंतिमा मेहता ने आभार माना प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियो ने उत्साह से भाग लिया। विभिन्न विषय जैसे तप, ज्ञान, आराधना, दान, सत्य, अहिंसा जैसे विषयों पर अपने भाषण प्रस्तुत किये