A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

कांग्रेस और CPM पर फिर भड़कीं ममता, बोलीं- ये बीजेपी की दो आंखें हैं

कौशिक नाग-कोलकाता-कांग्रेस और CPM पर फिर भड़कीं ममता, बोलीं- ये बीजेपी की दो आंखें हैं
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले पहले चरण में 19 अप्रैल को तीन सीटों पर चुनाव हो गए हैं। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस INDIA अलायंस का हिस्सा है लेकिन वह बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। बीते 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले गए हैं। अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम पर बड़ा हमला बोला है। ममता ने इन दोनों ही दलों को भारतीय जनता पार्टी की दो आंखे बताया है। आपको बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस INDIA अलायंस का हिस्सा है लेकिन वह बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग तृणमूल के खिलाफ लड़ रहे हैं, वे बीजेपी की दो आंखें हैं, एक सीपीएम है और एक कांग्रेस है। ममता ने कहा कि बीजेपी उन्हें बहुत कुछ देती है ताकि अल्पसंख्यकों के वोट कट जाएं। ममता ने कहा कि मैं हिंदू-मुसलमानों से नहीं, सभी से कहूंगी कि जो गद्दार हैं, उन्हें वोट न दें। जब राज्य में एनआरसी को लेकर टेंशन मची थी, तब क्या आपने उन्हें देखा था?

Back to top button
error: Content is protected !!