A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो भाजपा को कोई ‘गारंटी’ नहीं बचा सकती : मायावती*

*
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा, अगर चुनाव निष्पक्ष हुए और ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो भाजपा को सत्ता से बाहर होने से कोई ‘गारंटी’ नहीं बचा सकती। जुमलेबाजी भी नहीं चलने वाली। अच्छे दिन दिखाने के जो प्रलोभन भाजपा ने दिए थे, उनका एक चौथाई काम भी नहीं किया। अधिकतर समय अपने पूंजीपतियों व धन्नासेठों को मालामाल करने, उनको बचाने में लगे रहे। कांग्रेस गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर हुई है। अब भाजपा भी इसी राह पर है।
सपा को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि यह पार्टी पदोन्नति में भी आरक्षण के खिलाफ है। मायावती मंगलवार को सासनी गेट स्थित महेश्वर इंटर कालेज के मैदान में अलीगढ़ से बसपा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह और हाथरस से हेमबाबू धनगर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। बोलीं, भाजपा, कांग्रेस व कुछ सहयोगी दलों ने आजादी के बाद से कुछ नहीं किया। कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी जांच एजेंसियों का सरकारीकरण कर दिया है।
कहा, भाजपा की जातिवादी, पूंजीवादी सोच से गरीबों, दलितों, मुस्लिमों का विकास नहीं हुआ। सपा ने भी कुछ नहीं किया। आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण कोटा नहीं भरा गया। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस ने हिंदुत्व व धर्म की आड़ में उत्पीड़न किया है। बसपा घोषणापत्र जारी नहीं करती, क्योंकि कहने से ज्यादा करने पर विश्वास रखती है।

Back to top button
error: Content is protected !!