
विश्व की वीरता के प्रतीक एवं महाराष्ट्र के पूज्यनीय छत्रपति शिवाजी महाराज शिवाजी की सबसे ऊॅची प्रतिमा का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा मे किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार, केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव, जिला पालक मंत्री दिलीप वलसे पाटील, शाव स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक डॉ• राजेंद्र शिंगणे, विधायक संजय गायकवाड़, उपस्थित रहे। बुलढाणा के संगम चौक पर स्थित विश्व कीर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की 51 फीट ऊची प्रतिमा है।



