
*अहिर जनजागृति फाउंडेशन ने महापौर हेरिटेज कुसुम यादव का किया सम्मान*
*महापौर कुसुम यादव के कार्यकाल में विकास की ओर अग्रसर होगा हेरिटेज जयपुर – भारत यादव
जयपुर।अहीर जनजागृती फाउन्डेशन की राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मन्जू यादव ने बताया जयपुर नगर निगम हैरिटेज की नवनियुक्त महापौर कुसुम यादव को अहीर जनजागृति फाउन्डेशन की ओर से स्मृति चिन्ह, फूल माला एव दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। मन्जू यादव ने बताया कि देश आजादी के बाद पहला मौका है कि यादव समाज की प्रथम महिला महापौर के पद पर विराजमान हुई हैं। इस मौके पर अहीर जन- जागृति पाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत यादव, पदेश अध्यक्ष श्रवण बाडीगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनीता यादव प्रदेश महासचिव राजेश यादव रामगन्ज से राकेश यादव, अमित यादव, विनोद यादव आदी लोग मौजूद थे।






