A2Z सभी खबर सभी जिले की

*अलाव के लिए 6244 किग्रा से अधिक लकड़ी का किया गया वितरण*

*अलाव के लिए 6244 किग्रा से अधिक लकड़ी का किया गया वितरण*

*ठंड से बचाव के लिए 317 से अधिक स्थलों पर की गई अलाव की व्यवस्था*

गया, 08 जनवरी 2025 :- शीतलहर से बचाव के लिए जिलाधिकारी, गया के आदेश के आलोक में जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से प्रखंडों/ अंचलों/ नगर निकाय क्षेत्रों के चयन स्थान/ सार्वजनिक स्थान/ चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 349 से अधिक स्थलों पर संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
*ज़िला पदाधिकारी गया द्वारा निर्देश दिया गया है कि समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले गरीब व्यक्तियों के बीच भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।
डीएम ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एव ज़िला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी नियमित फील्ड में रहते हुए नियमित अलाव जलने संबंधित जांच करते रहे। साथ ही जहां भी असहाय व्यक्ति दिखे उनतक कंबल उपलब्ध भी करवाते रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!