A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के द्वारा नगर पंचायत देवभोग के 15 वार्डाे के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

15 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला प्राधिकारी अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरियाबंद जिला अंतर्गत नगर पंचायत देवभोग के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की गई। जिसमें देवभोग नगर पंचायत के 15 वार्डाे के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग तथा प्रवर्गवार महिला आरक्षण के लिए पर्ची निकालकर आरक्षण की कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविन्द पाण्डेय, श्री नवीन भगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम देवभोग श्री तुलसीराम मरकाम संबंधित तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
नगर पंचायत देवभोग के आरक्षण में वार्ड क्रमांक 01 माता सावित्री बाई फूले वार्ड के लिए अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नम्बर 02 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 3 लैबानो सिंह ठाकुर वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 4 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड के लिए अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 5 सुभाष चंद्र बोस वार्ड के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड नम्बर 6 श्री जगन्नाथ स्वामी वार्ड के लिए अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड नम्बर 7 कचना धुरवा वार्ड के लिए अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड नम्बर 8 माता बहादुर कलारीन वार्ड के लिए अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 9 महादेव मंदिर वार्ड के लिए अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 10 महाराजा अग्रसेन वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 11 माता लंकेश्वरी वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 12 पं. श्याम शंकर मिश्र वार्ड के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नम्बर 13 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड नम्बर 14 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त एवं वार्ड नम्बर 15 स्वामी विवेकानंद वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!